फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली के तारों के नीचे न बनाएं दुर्गा पंडाल

Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। नवरात्र व दशहरा को लेकर बुधवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम धामिनी एम दास की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में नौ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और श्रीरामलीला का आयोजन स्थानीय पक्का तालाब तीर्थ सहित ग्राम मरसंडा और सोंसरी में किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह बताया कि आयोजक विशेष सावधानी बरतें और पंडाल ऐसे स्थान पर लगाए जाएं जहां ऊपर से बिजली के तार न निकले हों। प्रतिमाओं की सुरक्षित तरीके से स्थापना की जाए और आग से बचाव के लिए पंडाल के पास बालू और पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने सभी समितियों से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि प्रतिमाओं को अच्छे से स्थापित करें जिससे कोई दिक्कत न हो, सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाएगी और प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, अधिशासी अधिकारी अनूप राय, राजेश्वर रस्तोगी, विनीत जायसवाल, अवनीश मिश्रा, प्रधान विवेक शुक्ला, पंडिताइन माया किन्नर, महेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें