दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इनायतपुर गांव निवासी मनीराम की पत्नी मनीषा (30) करवा चौथ पर साड़ी की मांग कर रही थी। बताते हैं कि जब मनीराम ने साड़ी दिलाने में असमर्थता जताई तो पत्नी नाराज हो गई।
दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो मनीराम ने जहर खा लिया। इसकी जानकारी जब मनीषा को हुई तो उसने भी केरोसिन छिड़कर खुद को आग लगा ली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच और दोनों को मछरेहटा सीएचसी ले गए, जहां से मनीषा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ जगदीश यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।