फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का न भरें फॉर्म, न ही दें प्रमाण : अखिलेश यादव

विज्ञापन
खैराबाद टोल प्लाजा पर कार्यकताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता को गुमराह कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून के जरिए जनता को परेशान किया जाएगा। अगर आपके घर कोई इसका फॉर्म भराने आए तो उसे मना कर दीजिएगा।
विज्ञापन

कोई दस्तावेज भी न देना। हमारा देश सभी जाति और धर्म को मानने वाला है। सभी के सहयोग से देश को आजादी मिली थी। सरकार आपस में लड़ाकर गुमराह कर रही है। पूर्व सीएम बुधवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
लहरपुर कस्बे के शहर बाजार स्थित बस स्टॉप मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय 12 बजे से करीब पौने ढाई घंटा विलंब से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा किसान नेता थे। देश व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में कोई कार्य न करके उन लोगों को घर से बेघर कर दिया है।
विज्ञापन

अब वह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए खेतों में पड़े रहते हैं। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं दिया जा रहा है। न ही गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। उन्होंने प्रश्न किया कि कितने लोगों ने धान क्रय केंद्रों पर बेचा है। इस पर अधिकतर लोगों ने नहीं का जवाब दिया। संचालन सपा नेता शमीम कौसर सिद्दीकी ने किया।
अकेले दम पर यूपी में बनाएंगे सरकार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, जनता के बल पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। आने वाले चुनाव में कोई भी दल उसे सत्ता में आने से रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें