फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न आएं अस्पताल, घर बैठे कराएं इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जिला और महिला अस्पतालों में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में वह संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। कोरोना से मरीजों को बचाने और घर बैठे इलाज की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिला अस्पताल से लेकर डफरिन के सभी बीमारियों के विशेषज्ञ (डॉक्टरों) के नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि इन नंबरों पर मरीज अपनी बीमारी से संबंधित डॉक्टर से फोन पर बताकर दवा ले सकता है।
इससे उसकी दौड़ भाग बचेगी और संक्रमित होने का खतरा भी नहीं रहेगा। प्रशासन ने इसी मंशा के साथ इन नंबरों को जारी किया है। लेकिन देखना ये होगा कि घर बैठे इलाज की व्यवस्था चालू करने वाले जिम्मेदारों की मंशा पर उनके डॉक्टर खरा उतरकर मरीजों को संतुष्ट कर पाते हैं, फोन पर बात करते हैं... ये तो डॉक्टरों से बात करने वाले मरीज ही बता सकेंगे। इससे पहले 2020 में भी कोरोना काल में ये व्यवस्था लागू हुई थी, लेकिन मरीजों को राहत देने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सकी थी।
बीमारियों से संबंधित एक्सपर्ट से करें बात
जिला महिला चिकित्सालय की डॉ. सुनीता कश्यप से 7472068842, डॉ. खुर्शीद जेहरा जैदी से 7607784411, डॉ. चित्रा सोनकर से 8943694382, डॉ. रीतावर्मा से 8764829271, डॉ. कमलेश कुमारी से 9494847464, डॉ. रितु चैधरी से 999970299, डॉ. प्रतिभा अवस्थी से 8994999949, डॉ. जुबेरिया हसनात से 7668873784, डॉ. नन्द नैथानी (बालरोग विशेषज्ञ) से 8004942044, डॉ. राकेश कुमार (बालरोग विशेषज्ञ) 8004942048, डॉ. अशोक कुमार (बालरोग विशेषज्ञ) से 9412127914, डॉ. कृष्ण दत्त पाण्डे (नेत्र सर्जन) से 8004142067, डॉ. एके गौतम (नेत्र सर्जन) से 9494984804, डॉ. पीके सिंह (नेत्र सर्जन) से 9494766484, डॉ. अभय स्वरूप (नेत्र सर्जन) से 8318207408, डॉ. देवी लाल (फिजीशियन) से 8004142046, डॉ. जेएन सिंह (फिजीशियन) से 9412881460, डॉ. अनुपम मिश्रा (फिजीशियन) से 8843918623, डॉ. राजा राम वर्मा (फिजीशियन) से 9443326941, डॉ. प्रेम प्रकाश राय (फिजीशियन) से 9919696259, डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी (ईएनटी सर्जन) से 9451051815, डॉ. यशवन्त सिंह (ईएनटी सर्जन) से 9412546971, डॉ. एससी लाभयान (सर्जन) से 8004942051, डॉ. एमके प्रजापति (स्किन विशेषज्ञ) से 8004942056, डॉ. बृजेश कुमार सिंह (स्किन विशेषज्ञ) से 9149266953, डॉ. इन्द्रेश्वर वर्मा (आर्थो सर्जन) से 9792980888, डॉ. दिनेश कुमार (आर्थो सर्जन) से 9455437234, डॉ. एके टण्डन (आर्थो सर्जन) से 9451136331, डॉ. पवन कुमार वर्मा (आर्थो सर्जन) से 9453801983, डॉ. सुनीता अम्बष्ट (डेंटल सर्जन) से 9935077870, डॉ. एमएन खान (आयुष चिकित्सक) से 8756128886, डॉ. हरिदत्त आर्या (आयुष चिकित्सक) से 9651512253, डॉ. संदीप भार्गव (आयुष चिकित्सक) से 9415173650, डॉ. प्रांशू अग्रवाल (मानसिक चिकित्सक डीएमएचपी) से 8455553227, डॉ. एपी मिश्रा (चिकित्सक एनसीडी क्लीनिक) से 9452046636, डॉ. त्रिपाठी (बालरोग विशेषज्ञ) से 7007247636, डॉ. मोहम्मद आफाक (चिकित्सा एनआरसी) से 8130547252 पर सलाह ली जा सकती है।
विज्ञापन

फिर खुल गया कोविड कंट्रोल रूम
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे हैं। प्रशासन ने एक बार फिर कोविड कंट्रोल रूम संचालित कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कोरोना से जुड़ी किसी जानकारी या समस्या को 05862-242400, 05862-240009, 941350046, 9451350080 और 9451350014 बताई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इन नम्बरों पर चिकित्सीय परामर्श भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें