फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जेल में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम और एसपी ने गुरुवार को पुलिस टीम के साथ जिला जेल पर छापा मारा। पुलिस-प्रशासन की आठ टीमों ने सभी बैरकों में जाकर सघन चेकिंग की। सभी बंदियों की तलाशी ली गई। हालांकि, घंटों चले तलाशी अभियान में अफसरों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी आरपी सिंह गुरुवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ अचानक जिला जेल में छापा मारने पहुंचे। जेल गेट पर पहुंचते ही टीमें अलग-अलग बंट गईं और एक-एक बैरक में जाकर गहन तलाशी ली गई। इसके अलावा बंदियों की भी तलाशी हुई। अफसरों ने पूरे जेल का कोना-कोना छाना।
जेल अस्पताल से लेकर कैंटीन तक का निरीक्षण किया। बंदियों से जेल प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। कोविड-19 के प्रोटोकाल के बारे में जेल अफसरों से जानकारी ली। बंदियों से पूछा गया कि पीसीओ से बात होती है या नहीं। करीब दो घंटे तक अफसरों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम लौट गई। छापेमारी के दौरान डीएम, एसपी के अलावा एडीएम विनय पाठक, एएसपी साउथ, एएसपी नार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, सीओ सदर, सीओ सिधौली अंकित कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, सात थानों की फोर्स समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
जेलर आरएस यादव ने बताया कि जेल में औचक छापेमारी की गई। पूरे जिले का निरीक्षण किया गया, इसमें सब-कुछ ठीक मिला। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। जेल की व्यवस्थाओं से अफसर संतुष्ट होकर गये हैं।
जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे अफसरों ने रामपुर के सांसद आजम खां की बैरक भी खंगाली। बताते हैं कि आजम खां की बैरक में एडीएम और कुछ अन्य अधिकारी पहुंचे थे। सूत्र बताते हैं कि अन्य बैरकों की तरह यहां भी बारीकी से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें