सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने संभावित बाढ़ से राहत व बचाव कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रस्तावित योजनाएं समय से पूरी करने व सम्पर्क मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर तार व कमजोर पोल ठीक कराने के लिए कहा। बाढ़ चौकियों व शरणालयों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गावों का भ्रमण करने, सभी तहसीलों व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन के निर्देश दिए।
प्रभावित गांव व परिवारों की सूची अपडेट कराने, आपदा किट, लाइफ जैकेट व अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। पशुओं के टीकाकरण के साथ फूड पैकेट, राहत किट, भूसा, दवाइयां व तिरपाल आदि का प्रबंध कराने का निर्देश दिया।