फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम ने सड़क की जांच के दिए आदेश

Fri, 29 Nov 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई थी। इस पर डीएम ने एसडीएम महमूदाबाद को सड़क की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महमूदाबाद के बीबीपुर निवासी जियाउद्दीन ने 26 नवंबर को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि महमूदाबाद नगर की विभिन्न सड़कों का प्री-मिक्स निर्माण हो रहा है।
ठेकेदारों ने निर्माण कार्य से पूर्व कार्य योजना का बोर्ड नहीं लगाया है। नगर में बस स्टेशन से बजाजा चौराहा, बस स्टेशन से रामकुंड मोड़ तक, जवाहर लाल नेहरू पालिटेक्निक से ब्लाक कार्यालय तक, चिकमंडी से मोतीपुर चौराहे तक मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन निर्माण कार्याें में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने एसडीएम महमूदाबाद शिखा शुक्ला को सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें