आवास विकास में सीवर लाइन का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने मंगलवार को शहर के आवास विकास बी ब्लॉक का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीवर टैंक को देखते हुए गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर व प्रभारी ईओ सीमा को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सफाई एवं अन्य कार्यों से संबंधित पत्रावली मेरे समक्ष प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने आवास विकास की नालियों की साफ-सफाई आदि को देखा। ईओ को निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान जिन सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, वहां पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि जिन लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है, उनको नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण मुक्त किया जाए।