वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण करते डीएम। संवाद
पिसावां। ब्लॉक के नेरी गांव में बुधवार को वीएचएसएनडी सत्र का आयोजन हुआ। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने सत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए।
डीएम ने एएनएम से गांव की जनसंख्या और टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने वैक्सीनेशन किट और आइस बॉक्स का बारीकी से अवलोकन किया। वैक्सीन के रख-रखाव में अनियमितता मिली। उन्होंने ब्लड प्रेशर मशीन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सत्र में उपस्थित एक गर्भवती महिला से व्यक्तिगत रूप से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण के संबंध में फीडबैक लिया। महत्वपूर्ण अभिलेखों, एचआरपी रजिस्टर और एएए (एंटीनेटल केयर) संबंधी बैठक रजिस्टर देखा। इसमें उन्हें कई कमियां मिलीं। इन कार्यक्रमों की तैयारी में कमी पाए जाने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्त के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।