फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम-सीडीओ ने चलाया फावड़ा

Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख की ग्राम पंचायत भिठौली भिखनापुर में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने फावड़ा चलाकर तालाब के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया। उनके साथ सीडीओ निधि बंसल ने भी फावड़े से मिट्टी काटकर काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जल ही जीवन है-इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए काम शुरू कराया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करना है।

इससे न केवल भूजल स्तर में सुधार होगा बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। लोक भारती संस्था के सहयोग से यह कार्य शुरू किया गया। डीएम ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्थानीय स्तर पर जल संकट को कम करेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएंगे। इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, तहसीलदार अजीत कुमार, लोक भारती संस्था के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें