फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज से बदलेगी डीएल की व्यवस्था, नहीं बढ़ा स्लॉट

Tue, 27 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मंगलवार से नई व्यवस्था लागू होगी। लखनऊ से आरटीओ संजय तिवारी खैराबाद स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर इसका शुभारंभ करेंगे। इसके चलते ही सोमवार को स्थायी डीएल के लिए स्लॉट की संख्या को बढ़ाया नहीं गया। एक स्लॉट में पूर्व निर्धारित 48 आवेदकों का डीएल ही बनाया गया। इस दौरान भी सर्वर की धीमी रफ्तार ने आवेदकों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत परमानेंट डीएल बनवाने के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में चार हफ्ते में 29 घंटे का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। डीटीसी का शुभारंभ मंगलवार से होना है। यहां प्रशिक्षण में हल्के वाहन के लिए आवेदक को छह हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
भारी वाहन के लिए 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अब नई व्यवस्था में चार हफ्ते का प्रशिक्षण लेना होगा। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि पुरानी व्यवस्था के तहत स्लॉट बढ़वाने के लिए पत्राचार किया गया था। सोमवार को स्लॉट नहीं बढ़ाया जा सका। मंगलवार से नई व्यवस्था से ही डीएल बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें