फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मजदूरी न मिलने से मनरेगा श्रमिकों की दिवाली फीकी

Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। विकासखंड सकरन के मनरेगा मजदूरों की दिवाली इस बार फीकी रहेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 की मजदूरी का करीब 2.46 करोड़ रुपये बकाया होने से 85 ग्राम पंचायतों के श्रमिक आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। भुगतान न मिलने के कारण मजदूरों और उनके परिवारों के सामने दिवाली मनाने पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

प्रधान प्रशासकों के मुताबिक, मजदूरों का बकाया भुगतान कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द, कोनसर, रत्नापुर, मदनापुर और चिल्लिहा सहित अन्य गांवों के मजदूरों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले हुई भीषण बारिश, तूफान और बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई थीं। ऐसे में मनरेगा की मजदूरी ही एकमात्र सहारा थी।
मजदूर घनश्याम, दयाराम, नोखेलाल, प्यारेलाल, शिवरान ने बताया कि फसल बर्बाद होने के बाद पहले से ही आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने से दिवाली का त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है। बीडीओ श्रीष कुमार गुप्ता ने बताया कि बकाया भुगतान के लिए विभाग को डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें