सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत जिला मिशन प्रबंधक, एमआईएस मृगांक शेखर उपाध्याय को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया। उन पर यह कार्रवाई शासकीय कार्यों में रूचि न लेने, अमर्यादित आचरण व आपत्तिजनक व्यवहार के लिए की गई है।
संयुक्त मिशन निदेशक मिथिलेश कुमार तिवारी ने सेवा प्रदाता कंपनी स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लि. नई दिल्ली के निदेशक को इस संबंध में एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि जिला मिशन प्रबंधक की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। शासन से शिकायत के बाद इनकी जांच सीडीओ को दी गई थी।