फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले को मिले 45 नए ग्राम पंचायत अधिकारी

Sun, 24 Nov 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले को 45 नए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मिल गए हैं। इससे सचिवों की चल रही कमी अब दूर हो गई है। अब ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की संख्या जिले में बढ़कर 288 हो गई है। नए सचिव मिलने से क्लस्टर पर बोझ कम होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 1601 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें विकास कार्यों की जिम्मेदारी अब तक मात्र 243 ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिवों) पर थी। ऐसे में एक-एक सचिव पर पांच से आठ पंचायतों का भार था। कई के पास 10-10 ग्राम पंचायतें थीं। जिले में सचिवों की कमी को लेकर पंचायत विभाग की ओर से शासन स्तर पर पत्राचार किया गया।
शासन से जिले के लिए 45 नए सचिवोें को भेजा गया है। इसमें से 41 सचिवों ने जॉइन कर लिया है। इन्हें विभिन्न ब्लॉकों में तैनाती दे दी गई है। एडीओ पंचायत के संरक्षण में नए सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

अब पंचायतों के कार्यों को गति मिल सकेगी। यही नहीं कई पंचायतों के भार से परेशान सचिवों को भी काफी राहत मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि 45 सचिव मिले हैं। 41 ने उपस्थिति दर्ज करा दी है। चार अन्य भी जल्द आमद करेंगे। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती ग्राम पंचायतों में की जाएगी। नए सचिवों के आने से क्लस्टर पर बोझ कम होगा। विभागीय शिकायतों की जांच भी बेहतर ढंग से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें