फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चले लाठी-डंडे, दस जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार दोपहर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बातचीत बढ़ने पर दो में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों के 13 लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तालगांव कोतवाली इलाके के न्यामूपुर मजरा कलां बहादुरपुर गांव में पंचायती बर्तनों को शादी में न देने पर दो पक्षों में एक सप्ताह पूर्व कहासुनी व मारपीट हुई थी। जिसके बाद पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस के पहुंचने पर बड़ी घटना होने से टल गई थी। पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
बुधवार दोपहर बाद दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने से लहरपुर बिसवां मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों पक्ष भिड़ गए। जिसमें लाठी-डंडे व धारदार हथियार का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान सड़क के दोनों तरफ भीड़ एकत्र हो गई। मारपीट में दस लोगों को चोटें आईं। जिनका पुलिस ने मेडिकल कराया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों के तेरह लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामले पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें