फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ताजिया रखने को लेकर विवाद, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 29 Jun 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के राजपुर गांव में शनिवार को ताजिया रखने को लेकर विवाद हो गया। हिंदूवादी दल के लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने बैठक कर मामले को सुलझाने की बात कही है। हालांकि विवाद से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी रामलाल दीक्षित ने कुछ समय पहले ही हिंदू धर्म को अपना लिया था। उनके घर के सामने ताजिया रखा जाता है। इस बार वह ताजिया नहीं रखवाना चाह रहे थे। जिस रास्ते से ताजिया निकलता है उस रास्ते से ताजिया न निकालने की बात कही, लेकिन कुछ लोग उन पर जबरन ताजिया निकालने का दबाव बना रहे थे।
इसको लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। मौके पर सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने लोगों को समझाया था।
विज्ञापन

रविवार को राजपुर गांव में एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह पहुंचे और सीओ के साथ विवादित स्थल व रास्तों का निरीक्षण किया। फिर थाने पर बैठक का आयोजन कर लोगों को बताया कि दूसरे रास्ते से ताजिया को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें