कमलापुर (सीतापुर)। शादी के बाद विदाई में आ रही अड़चनों को दूर कर पुलिस के प्रयास से दुल्हन विदा हुई। यह मामला कमलापुर के एक गांव का है। संदना इलाके के एक गांव से शुक्रवार रात बारात आई थी।
शादी हो गई थी, लेकिन लड़की वालों ने चढ़ावे में हल्का सामान आने से लड़की विदा करने से इंकार कर दिया। सुबह तक दोनों पक्षों में बातचीत का दौर चला, जब बात नहीं बनी तो दूल्हे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर आरबी सुमन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। जरूरी सामान मंगवा दिया गया। जिसके बाद दुल्हन विदा हो गई।