फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चले लाठी-डंडे, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कर्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौहर पुरवा मजरा ढेनुवा निवासी सलीम खां ने बताया कि आबादी की जमीन में एक माह पहले शौचालय बनवाया था। शनिवार को गांव के ही खालिद ने शौचालय तोड़ना शुरू कर दिया।
आरोप है कि मना करने पर खालिद, इरफान, हदीस आदि ने शौचालय तोड़ने के बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मारपीट में प्रथम पक्ष से सलीम (60), प्रवीन (16), मुन्नी (50) तथा दूसरे पक्ष से खालिद (45) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें