फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खैराबाद में वेंडिंग जोन बनाने पर हुआ मंथन

Sat, 29 Nov 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें नगर में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। नगरपालिका अध्यक्षा बेबी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वेंडिंग जोन निर्माण, बैडमिंटन कोर्ट, चौराहों का सौंदर्यीकरण, खेल मैदान निर्माण, परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, सीएचसी में नागरिक सुविधाओं का विस्तार, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, निर्माण कार्य सहित नगर की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने सभासदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उपलब्ध कराएं, जिससे निराकरण कराया जा सकें। उन्होंने बताया कि नई नियमावली के अनुसार टैक्स व्यवस्था लागू की गई है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। साथ ही सड़क, नाली, पेयजल, जलनिकासी, साफ-सफाई व रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सभासद विष्णु कुमार, हबीब, मुन्नी, युसुफ खां, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें