फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फैली गंदगी से राह चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस चार दिन पहले ही शहर में गंदगी देखकर नाराज हो गई थी। ईओ को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ सफाई कराने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद नगर पालिका पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारी उदासीन हैं। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है।
विज्ञापन

इसकी वजह से शहरवासियों को बहुत दिक्कमतें उठानी पड़ रही हैं। शहर में 30 वार्ड है। इसमें करीब दो लाख की आबादी निवास कर रही है। लेकिन यह आबादी गंदगी के बीच रहने को मजबूर हो रही है। जिले की नोडल अफसर मिनिस्ती एस ने चार दिन पहले ही शहर का औचक निरीक्षण किया था। वह शहर में हर तरफ फैली गंदगी देखकर नाराज हुई थी।
ईओ को तत्काल फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने की सख्त चेतावनी दी थी। इस पर ईओ ने कुछ प्रमुख जगहों पर साफ-सफाई कराकर काम बंद कर दिया। शहर में ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है, जहां पर गंदगी फैली न हो। इसकी वजह से एक तो मोहल्लेवासियों को निकलते समय गंदगी से रोजाना दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, इन कूड़े के ढेर पर मवेशी आकर इधर-उधर बिखेर देते है, जिससे यह गंदगी पूरी सड़क पर फैल जाती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एनसीसी रोड
शहर के एनसीसी रोड पर पालिका बाजार के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस ढेर को करीब एक सप्ताह हो गया है। इस मार्ग पर गंदगी फैली हुई है, जिसके कारण राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। बाशिदों का कहना है नगर पालिका से इसकी शिकायत की जा चुकी है। फिर भी शिकायत की अनदेखी की जा रही है।
सीतापुर जंक्शन
सीतापुर जंक्शन के सामने कई दिनों से गंदगी फैली हुई है। इस गंदगी को मवेशी बिखेरकर सड़क पर कर देते है। फिर यही गंदगी घरों तक पहुंच जाती है। इससे लोगों को निकलना मुश्किल होता है। राहगीरों का कहना है कि गंदगी बहुत अधिक है। रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है।
आ रही है दिक्कतें
शहर के सुमित्रा इंटर कॉलेज के सामने नाला निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय मलबा निकला था। इस मलबे को नगर पालिका ने अभी तक नहीं हटाया है। इससे एक तो सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, गंदगी फैली हुई है। इस पर हर समय आवागमन बना रहता है। इससे लोगों को दिक्कतें आती है।
शहर में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिन स्थानों पर गंदगी फैली हुई है, वहां पर टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी। लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- गुरु प्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें