फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की लोकप्रियता से विरोधियों में खलबली: डिंपल

Sun, 12 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की पत्नी व सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि विरोधी दल ‘काम बोलता है’ को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। दरअसल, उनमें सपा के कामकाज से बढ़ती लोकप्रियता को देखकर खलबली मची है।
विज्ञापन


यह खलबली आने वाले दिनों में अभी और बढ़ेगी। जो हमारे लिए खुशी की बात है। नगर के सूर्यकुंड तीर्थ मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया। बोलीं, नोटबंदी के तीन माह बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार नहीं बता रही कितना कालाधन जमा हुआ। उन्होंने अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। 

सांसद डिंपल यादव ने कहा 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। विरोधी दल चुनाव में कानून व्यवस्था को मुद्दा बना रहे हैं। जबकि सपा सरकार ने कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए डॉयल-100 सेवा संचालित की है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में आपने जिन्हें जिताया, वह आज कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर पूरे देश को लाइन में खड़ा कर दिया। हर वर्ग को परेशानी उठानी पड़ी।

इसके बाद भी कोई बता नहीं रहा है कि कितना कालाधन आया। उन्होंने कहा इस बार सपा सरकार बनने पर सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दूध व फल तथा गरीबों को स्मार्ट फोन देने का काम सपा सरकार करेगी। वह बोलीं अब तो कांग्रेस का हाथ भी साइकिल के साथ है। अबकी फिर यूपी में सपा सरकार बननी तय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें