फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 225 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 23 Dec 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की राह अब आसान बनेगी। इसके लिए लिए पंचायत राज विभाग जिले की 225 ग्राम पंचायतों में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) का निर्माण कराएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से सभी 225 ग्राम पंचायतों का चयन भी कर लिया गया है। एक लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य पूरी गुणवत्तापरक तरीके से कराए जाने के लिए सीडीओ को नोडल अफसर नामित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी। समिति की निगरानी में ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, क्रियान्वयन और अनुश्रवण का कार्य होगा। लाइब्रेरी में कुर्सी, मेज, अलमारी, रैक, बुक सेल्फ आदि की खरीद जेम पोर्टल से की जाएगी। लाइब्रेरी की स्थापना व संचालन के लिए हार्डवेयर नेटवर्किंग, कैमरे के साथ स्मार्ट एलईडी टीवी और डेस्कटॉप कम्प्यूटर सहवर्ती उपकरण आदि की खरीद का कार्य यूपी डेस्को के स्तर से होगा। प्रत्येक लाइब्रेरी में दो लाख के खर्च से भवन सुविधा व दो लाख के खर्च से उपयोगी पुस्तकों और डिजिटल कंटेंट की खरीद होगी।
डीपीएम शशीकांत दीक्षित ने बताया कि 225 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रभावी मदद मिलेगी। पुस्तकालय में महिलाओं व बाल साहित्य से संबंधित ज्ञानवर्धक पुस्तकों को भी शामिल किया जाएगा। इस कार्य में आवश्यकतानुसार नेशनल बुक ट्रस्ट का भी सहयोग लिया जाएगा। इसका संचालन पंचायत सहायक द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें