हरगांव (सीतापुर)। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना कमलापुर के बैकुंठपुर निवासी राबिया ने बताया कि उसकी शादी सलारपुर निवासी महफूज अली के साथ 28 मई हुई थी।
उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन पीड़िता का पति बाइक की मांग कर रहा था। जब पीड़िता के परिवार वाले बाइक नहीं दे पाए तो आरोपी पति सगीर ने उसे तीन तलाक दे दिया।
साथ ही मायके पक्ष से आए पीड़िता के पिता व भाइयो को मारापीटा। पीड़िता ने इसकी तहरीर पुलिस को दी। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुर,सास, ननद, सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।