इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक का शव नदी में पड़ा मिला। जानवर चराने गए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। क्षेत्र के रामविलासपुरवा के पश्चिम दिशा में सरायन नदी के किनारे ग्रामीणों को एक युवक (20) का शव पड़ा दिखाई दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान गांव के ही गुड्डू (20) के रूप में की। गुड्डू के परिजनों ने बताया कि वह रविवार से लापता था। वह मानसिक रूप से बीमार था। गुड्डू अक्सर नित्यक्रिया के लिए नदी के आसपास जाया करता था। शायद इस बार भी वह शौच के लिए ही गया था, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी है। एसओ राजेश कुुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर परिजनों को शव सौंप दिया गया।