सीतापुर। बिसवां की ग्राम पंचायत भिनैनी में अग्निहोत्र प्रशिक्षण का कार्यक्रम 13 मार्च को होगा। इसमें मध्य प्रदेश के माधव आश्रम की संचालिका नलिनी माधव 100 लोगों को अग्निहोत्र का प्रशिक्षण देंगी। सुबह आठ से शाम सात बजे के चलने वाले कार्यक्रम में शाम को सामूहिक अग्निहोत्र होगा। इसके लिए लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है।
रेउसा ब्लॉक के आर्गेनिक विलेज सिकौहा के प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी ने बताया कि 13 मार्च को भिनैनी गांव में सौ लोगों को अग्निहोत्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सूर्यास्त होने पर सामूहिक रूप से अग्निहोत्र किया जाएगा। इसमें महिलाएं भी प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए गांवों के साथ ही शहर में लोगों से संपर्क किया किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बिसवां, खैराबाद, कसमंडा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र और शहर में लोगों से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सभी से अनुरोध किया गया है। अग्निहोत्र से हाेने वाले फायदे बताए गए हैं। सीता देवी, रोहित सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी आदि की ओर से लोगों से संपर्क किया जा रहा है।