सीतापुर। जिले के यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी शंकाओं के समाधान के लिए एक दिवसीय प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन सक्रिय होगी। यह हेल्पलाइन 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सक्रिय रहेगी।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी 23 जनवरी को निर्धारित समय पर हेल्पलाइन का नंबर 9415664679 डायल करें। मंडलीय कार्यालय पर विशेषज्ञ उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। इसमें परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए जाएंगे।
बताया कि इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेंगी। इसलिए परीक्षार्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों से उन्हें अधिक अंक अर्जित करने के टिप्स दिये जाएंगे। परीक्षार्थियों को भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने और तीनों विषयों में प्रायोगिक कार्य तैयार करने के टिप्स मिलेंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने व मौखिक परीक्षा के बारे में टिप्स दिये जाएंगे।
ये पैनल करेगा शंकाओं का समाधान
रसायन विज्ञान- डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल व शिप्रा श्रीवास्तव, जीआईसी रहीमनगर पड़ियाना
भौतिक विज्ञान- डॉ. अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल सिपाह खैराबाद
जीव विज्ञान -दीप्ति विश्वकर्मा, प्रवक्ता जीजीआईसी