सिधौली/सीतापुर। कस्बे के अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों का बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल ने औचक निरीक्षण किया। मिश्रिख मार्ग पर प्राइम डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई। संचालक सेंटर के संचालन संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए। इस पर सेंटर बंद करा दिया गया। इसके बाद हाईवे पर मेडिसेवा अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इसके बाद जिला पंचायत अतिथि गृह के निकट स्थित साईं अस्पताल का निरीक्षण किया। पंजीकृत चिकित्सक व मरीज मौजूद मिले। इसके बाद जनता अस्पताल का निरीक्षण किया। संचालक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।