सिधौली में एफएसडीए टीम ने भरे नमूने- संवाद
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ बृहस्पतिवार को सिधौली में अभियान चलाया। टीम ने मिलावट की आशंका पर पांच खाद्य पदार्थों के नमूने सील कर लैब जांच के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। सहायक खाद्य आयुक्त अमित कुमार सिंह ने बताया कि सिधौली में अभियान के दौरान ओम आइस व चिलिंग सेंटर सिधौली से दूध के दो नमूने, जैन ब्रदर्स सिधौली से टोमैटो प्यूरी, बेसन व कमला पसंद पान मसाला का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। (संवाद)