फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Thu, 01 Sep 2016 11:07 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नैमिष चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमावस्या पर गुरुवार को नैमिषारण्य में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। चक्रतीर्थ, गोमती नदी में दो लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बाद में मां ललिता देवी मंदिर समेत अन्य मंदिर एवं मठों में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


बुधवार शाम से ही जनपद के अलावा अन्य जिलों के श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचने लगे थे। गुरुवार अलसुबह से ही नैमिषारण्य चक्रतीर्थ समेत गोमती में श्रद्धालुओं के स्नान करने का दौर शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ और गोमती के घाटों पर जाकर स्नान किया और वहां पर पूजा-अर्चना की। बाद में श्रद्धालुओं ने ललिता देवी मंदिर, देव-देवेश्वर मंदिर, हनुमान गढ़ी, व्यास गद्दी, आर्यावर्त, रुद्रावर्त, काली पीठ, देवपुरी आदि मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें