फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जम्मू कश्मीर में हुए लैंड स्लाइड में बचे श्रद्धालु

Mon, 14 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कटरा में रविवार को मौजूद श्रद्धालु।   -स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हुआ। कमलापुर से दर्शन करने गए श्रद्धालुओं का जत्था लैंड स्लाइड में बच गया। सभी रविवार को ट्रेन से कटरा से जम्मू के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


कमलापुर से करीब 33 श्रद्धालुओं का जत्था छह जून को बाबा अमरनाथ यात्रा पर गया था। बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सभी श्रद्धालु शनिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। आयुष तिवारी, पंकज सिंह और बबलू चौहान ने फोन के जरिये परिजनों को बताया कि शनिवार दोपहर अचानक लैंड स्लाइड शुरू हो गई।

लैंड स्लाइड वाली जगह से कुछ आगे बढ़े कि पीछे से पहाड़ के ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आकर टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देख सभी ने माता रानी का आभार व्यक्त किया। अब जम्मू से शाम सात बजे लखनऊ के लिए ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें