फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिष में विकास कार्यों पर रोक

Tue, 29 Sep 2015 11:57 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने नैमिषारण्य में निर्माणाधीन विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक जमीन विवाद के चलते लगाई है। यहां पर पर्यटन विभाग द्वारा समेकित विकास के लिए प्रसाधन समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे थे।
विज्ञापन


 
धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल नैमिषारण्य के समेकित विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपयों की कार्य योजना बनाई गई थी। बाद में उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद पर्यटन विभाग द्वारा नैमिषारण्य के ठाकुरगंज में प्रसाधन समेत अन्य विकास कार्य विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे थे पर जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने कोर्ट की शरण ले ली।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पर्यटन विभाग को विकास कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उधर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नैमिष में निर्माणाधीन विकास व निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें