सीतापुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 27 इंटर कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ेंगी। इन कॉलेजों में 5.13 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। रविवार को सांसद राजेश वर्मा ने जीआईसी में इन कार्यों का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना के तहत होने वाले कार्यों का गोरखपुर में शिलान्यास किया। वहीं जनपद में सांसद राजेश वर्मा, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने जीआईसी में शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान बहुत ही सुविधाएं मिलेंगी। इस बजट से बाउंड्रीवाल, कम्युनिटी हाल व पेयजल आदि व्यवस्थाएं की जाएंगी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ करवा दिए जाएंगे। 24 राजकीय इंटर कॉलेकों व तीन अशासकीय कॉलेजों का इस योजना में चयन किया गया है।