सीतापुर। जिले के सभी उपनिबंधक दफ्तर 29 और 31 मार्च को अवकाश के दिन खुले रहेंगे, जिन्हे जमीनों की रजिस्ट्री आदि कराना है, वह इसका लाभ उठा सकते हैं। जिला निबंधन, एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के समापन में मात्र कुछ दिन अवशेष हैं।
29 व 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के दिन समस्त उप निबन्धक कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की भांति खोले जाएंगे और रजिस्ट्री का कार्य सामान्य कार्य दिवसों की भांति होगा। अधिक से अधिक संख्या में लंबित विलेखों का पंजीयन कराया जाए, जिससे जनहित सहित राजस्व वृद्धि भी हो सके। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर इस दिन किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।