फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उपायुक्त को अधोमानक मिले विकास कार्य, नोटिस जारी

विज्ञापन
विकास कार्याें की जांच करते उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय। - फोटो : विकास कार्याें की जांच करते उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय।
विज्ञापन
लहरपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहडा कोदहरा का बृहस्पतिवार को उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कार्य अधोमानक मिले। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय बेहड़ा कोदहरा पहुंचे। यहां मनरेगा मद से हुए इंटरलॉकिंग कार्य की जांच की। कार्य मानक के अनुसार नहीं मिला। इस पर सचिव कुलदीप कुमार व तकनीकी सहायक शिवम श्रीवास्तव को फटकार लगाई। उन्होंने अधोमानक निर्माण सामग्री के प्रयोग पर भी फटकारा।
विज्ञापन

साथ ही गोशाला के पास लिंक रोड से नदी तक भूमि विकास कार्य में भी लापरवाही पकड़ी। उन्होंने सभी कार्याें में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के अमृत सरोवर के कार्य में भी कमियां मिलीं। उपायुक्त श्रम रोजगार ने संबंधित जिम्मेदार से रिकवरी के भी निर्देश दिए। उन्हें कई मनरेगा कार्यों में एनएमएमएस से फोटो से ही फोटो खींचकर उपस्थिति दर्ज करने के साक्ष्य मिले। इस पर नोटिस जारी किया। यहां नव निर्मित ओपन जिम व गोशाला का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद बाद ग्राम पंचायत एकैचनपुर फरीदपुर का निरीक्षण किया। इसमें मनरेगा मद से निर्मित विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल में कमी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें