सीतापुर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 18 जनवरी को सीतापुर आएंगे। वह दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से खैराबाद स्थित भूमिजा बहुउद्देशीय हाल जाएंगे। वहां स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों का वितरण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद दोपहर ढाई बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।