फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज आएंगे

Sun, 31 Dec 2023 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को शहर आ रहे हैं। वह यहां साईं मंदिर में पूर्व गृह राज्यमंत्री स्व. रामलाल राही की मूर्ति का अनावरण करेंगे। शहर के जीआईसी मैदान पर दोपहर 12:15 बजे डिप्टी सीएम का उड़नखटोला उतरेगा। यहां से सड़क मार्ग से वह नई बस्ती स्थित साईं मंदिर पहुंचेंगे। पूर्व गृह राज्यमंत्री की 86वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यहां वह पूर्व गृह राज्यमंत्री स्व. रामलाल राही तथा उनकी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. सुंदरी राही की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम 1:40 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम भी है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को एडीएम नीतीश कुमार सिंह व एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें