फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला

Thu, 31 Aug 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। एक प्राइवेट अस्पताल ने युवक को डेंगू की चपेट में आने की पुष्टि की है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा विभागीय पैथोलॉजी में जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहने को तैयार है। 
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम बसेती निवासी तजम्मुल (20) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया।

यहां पर डॉक्टरों ने खून जांच के बाद तजम्मुल को डेंगू के चपेट में आने की बात कही। डॉक्टरों ने बताया कि तजम्मुल की प्लेटलेट्स तेजी से घट रही हैं। इन दिनों उसकी प्लेटलेट्स 32000 के करीब पहुंच गई है। उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत है। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की पैथोलॉजी में डेंगू की पुष्टि होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें