रेउसा। कोरोना के प्रकोप के बीच डेंगू का कहर भी कम नहीं हो रहा है। खैराबाद और लहरपुर के बाद अब रेउसा ब्लॉक क्षेत्र में भी डेंगू का एक मरीज पाया गया है। लखनऊ में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेउता निवासी भोला पोरवाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल और डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां पर हुई जांच में मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है।
मरीज का लखनऊ में इलाज चल रहा है। हालत अभी स्थिर बनी हुई है। रेउसा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्र ने बताया कि डेंगू मरीज मिलने की जानकारी मिली है। गांव में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। अन्य मरीजों की भी जांच की जाएगी।