फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध बुखार से एक की मौत, एक में डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/खैराबाद/मछरेहटा। जिले में कोरोना के बाद अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को खैराबाद में एक मरीज में डेंगू के लक्षण दिखाई दिए। वहीं लहरपुर में संदिग्ध बुखार से एक मौत हो गई। इस मौत के पीछे परिजन डेंगू होने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

मछरेहटा में 10 से अधिक लोग संदिग्ध बुखार की चपेट में आ गए हैं। लहरपुर नगर के मोहल्ला बागवानी टोला निवासी इश्तिखार बेग को लगातार बुखार आने पर लखनऊ में इलाज करा रहे थे। लखनऊ में इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है लखनऊ में प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। जिसमे डेंगू होने की बात आई थी। हालांकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा डेंगू से मौत की बात से इन्कार कर रहे हैं। अधीक्षक का कहना है जानकारी मिली है, जांच कराई जाएगी।
वहीं मछरेहटा की ग्राम पंचायत कुनेहटा, लक्ष्ची रामपुर की ग्राम बरचंद्रपुर व मजरा भोनामऊ में संदिग्ध बुखार से करीब 15 लोग बीमार चल रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार का कहना है गांव टीम भेजकर दवाइयां वितरित कराई जाएंगी। खैराबाद कस्बे के मसवासी टोला में इश्तियाक अली ने जांच कराई। जिसमें उनकी प्लेटलेट्स 68 हजार निकली है। इनके डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं। कस्बे में अब तक 10 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। लेकिन किसी भी मरीज की सरकारी स्तर पर एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें