युवा सामाजिक संगठन ने पुराने सीतापुर में वाटर सप्लाई पाइप लाइन दुरुस्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। अध्यक्ष एहतिशाम बेग का कहना है कि पुराने सीतापुर में नगर पालिका द्वारा वाटर सप्लाई की जा जाती है।
वर्षों से सप्लाई होने के कारण पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है। इसलिए आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती है। शिकायत करने के बावजूद नगरपालिका कोई कार्रवाई नहीं करती। इससे लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। जो उपयोग करने लायक नहीं है।
पुराने सीतापुर के कजियारा में पानी की टंकी बनी हुई है। कुछ माह पूर्व टंकी के ऊपर लगा ढक्कन टूट गया है। जिससे यहां पर बंदरों का आतंक बना हुआ है। वह हर समय इस पानी में कूदते रहते हैं। जिससे यह गंदा हो जाता है। यही पानी घरों तक सप्लाई की जा रही है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही है।
उन्होंने एक सप्ताह के अंदर इसे दुरुस्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वहीं पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अयाज अहमद, अब्दुल कलाम खां, मोहम्मद इमरान, मेराज अहमद खान आदि मौजूद रहे।