फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेउसा में महिला ने एक साथ जन्मे चार बच्चे

विज्ञापन
फोटो नं 2 सीतापुर के रेउसा क्षेत्र में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म । - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। प्रसूता और उनके बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों का वजन कम है, जिससे उनकी हालत खराब बताई जा रही है। डॉक्टरों की सलाह के बाद भी परिवार के लोग बच्चों को जिला मुख्यालय न ले जाकर घर ले गए हैं।
विज्ञापन

इलाके के भदमरा गांव की निवासी मौसमी पत्नी मुन्नूलाल गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिवारीजनों ने एंबुलेंस को कॉल की। समय से एंबुलेंस नहीं पहुंचने से महिला ने घर पर ही एक साथ चार बच्चों को जन्म दे दिया। जब खबर गांव और इलाके में फैली तो मुन्नूलाल के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
काफी देर बाद पहुंची एंबुलेंस पर प्रसूता और उसके चारों नवजात बच्चों को सीएचसी रेउसा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला और बच्चों की हालत देखने के बाद इलाज शुरू किया। एक साथ जन्मे चार बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। वहीं रेउसा सीएससी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि बच्चों का वजन औसत से काफी कम है। महिला की हालत ठीक है। बच्चों को जिला अस्पताल रेफर करने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन परिवार वाले मुख्यालय जाने को तैयार नहीं थे। वे सीएचसी से प्रसूता और बच्चों को घर लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें