तहसील बिसवां के सीरसी सरैंया गांव के मुआयने में बुधवार को डीएम ने विकास कार्यों की हकीकत परखी। मुआयने में लोहिया गांव चयन का साइन बोर्ड भी नहीं लगा था। यही नहीं निर्माण कार्यों की प्रगति सुस्त देख उन्होंने संबंधित को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए।
लाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने गांव में घूमकर लोहिया ग्राम से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किस सन का लोहिया ग्राम है। बोर्ड न लगे होने पर तथा सीसी रोड कम चौड़ा होने के कारण, नाली में पानी का निकासी धीमी होने के कारण, आरईएस के एक्सियन को सभी कार्यों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। सीरसी सरैंया के ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि गांव के लोगों से वह शौचालय के प्रयोग के लिए उन्हें प्रेरित करें तथा हर हाल में उनसे शौचालयों का प्रयोग करने के लिए कहें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि लोहिया आवास के निरीक्षण के समय आशा बहुएं तथा एएनएम का होना अनिवार्य है।
थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि लोहिया ग्राम सीरसी सरैंया में अगस्त 2015 से अभी तक कोई भी क्राइम नहीं हुआ। सीरसी सरैंया के प्राथमिक विद्यालय के मुआयने में डीएम ने बच्चों से जानकारी हासिल की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरगोविंद सिंह आदि जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।