फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बैनामा लेखकों व स्टांप वेंडरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। तहसील के बैनामा लेखकों व स्टांप वेंडरों ने ई पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बिसवां दस्तावेज नवीस संघ के बैनर तले दस्तावेज लेखकों ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते लेखकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि ई पंजीकरण व्यवस्था लागू किए जाने से पारंपरिक दस्तावेज लेखकों का दमन होगा और उनके बेरोजगार होने की आशंका है। इस मौके पर नरेंद्र मिश्रा, शरद मिश्रा, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश बाजपेई, अनूप चंद्र अवस्थी, अमित शुक्ला, ज्ञानेंद्र शुक्ला, सरमुन निशा, आशुतोष सिंह, शोएब आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें