फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरगांव में छह करोड़ से होंगे विकास कार्य

Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। विकासखंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की समीक्षा बैठक कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया। राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, ग्रामीण विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामदेवी, उनके प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, रमाकांत मौर्य, पंकज शुक्ल, संजय जायसवाल, संजय दीक्षित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें