फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंधक बनाकर कराया बैनामा, जांच का आदेश

Tue, 13 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। इलाके के करखिला गांव निवासी एक पीड़िता ने सीओ से की शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जबरन उनकी जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। विपक्षियों ने उनके पति को भी बंधक बना रखा है। सीओ ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। करखिला निवासी सुधा बाजपेयी ने बताया कि उनके पति अटल बिहारी बाजपेयी 9 जनवरी को घर से गए थे लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को पता चला कि लखनऊ निवासी एक युवक ने स्थानीय युवक के साथ मिलकर उनके पति को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन

आरोपी उन्हें बंधक बनाकर करखिला स्थित एक बीघा जमीन गाटा संख्या 469 का जबरन बैनामा कराने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि जब तक वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची, तब तक विपक्षी उनके पति से जबरन बैनामा करा चुके थे।
बैनामा कराने के बाद आरोपी उनके पति को गाड़ी में बिठाकर दोबारा कहीं ले गए हैं। पीड़िता के अनुसार उनके पुत्र ने जब विपक्षियों से विरोध किया तो उसे पीटा गया। सीओ नेहा त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें