फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक साथ जन्मे चारों बच्चों की मौत

Wed, 02 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। सीएचसी में मंगलवार को सात माह की गर्भावस्था में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक पुत्री और तीन पुत्र थे। कम वजन के कारण चारों की मौत हो गई। दो बच्चों ने सीएचसी में दम तोड़ा, जबकि दो को जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानगांव के राजपुर क्योटाना निवासी कमली (35) को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक डॉ. राज बहादुर ने बताया कि बच्चों का वजन काफी कम था। महिला की हालत ठीक है। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें