खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मजदूरी कर बाइक से लौट रहे युवक और युवती की बाइक अनियंत्रित होकर शटर से टकरा गई। हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उनेरा गांव निवासी अनुराग (25) व मजलिसपुर गांव की रहने वाली लक्ष्मी (20) विशुननगर से मजदूरी कर शुक्रवार देर रात लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नगर के कमालसरांय बिसवां मार्ग पर शटर से टकरा गई।
हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां लक्ष्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। एसओ टीपी सिंह ने बताया कि युवती की मौत की सूचना मिली है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।