लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। कुछ लोग उसे घर लाकर छोड़ गए। मृतक लखनऊ में मजदूरी करने गया था। उसकी अचानक हुई मौत को लेकर उसके भाई ने अनहोनी का संदेह जताया है।
तालगांव कोतवाली क्षेत्र के कामापुरवा निवासी मुस्तफा ने बताया कि उनका पच्चीस वर्षीय छोटा भाई सिराज 11 जुलाई को लखनऊ के नादरगंज में मजदूरी करने गया था।
शनिवार को गांव के ही जावेद व खीरी के नकहा निवासी सलीम उसके भाई के शव को शव वाहन से लेकर घर पहुंचे। आरोप है कि यह लोग उसके भाई का शव घर के बाहर डालकर निकल गए।
मुस्तफा ने आरोप लगाया है उसके मृतक भाई के शव पर चोट के निशान मिले हैं। उसने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। कोतवाल रणवीर सिंह ने बताया की सूचना मिली है।