फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से एक युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। ये हादसे अलग-अलग स्थानों हुए। दोनों घटनाओं की सूचना परिवारीजनों ने पुलिस व पावर कॉर्पोरेशन को दे दी है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के कटइया पुरवा मजरा उमरा खुर्द गांव निवासी पुत्तू (80) पुत्र देवता शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे घर की अलमारी से कुछ सामान निकाल रहा था, इसी बीच पास में लटक रहे नंगे तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर सकरन थाना क्षेत्र के अंबाई निवासी गुड्डू (25) पुत्र रामेश्वर के यहां गुरुवार को छठी थी, घर में मेहमान आए हुए थे। रात करीब आठ बजे अचानक घर की लाइट चली गई तो गुड्डू उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

परिजन उसे सकरन के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मनाई जा रही खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों घटनाओं की सूचना परिवारीजनों ने पुलिस और पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों एवं एसडीएम लहरपुर को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें