फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर कोतवाली इलाके में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो परिजन सड़क जाम करने की तैयारी करने लगे। भनक लगते ही भारी संख्या में पुलिस गांव पहुुंच गई। लोगों का आक्रोश शांत कराते हुए अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मकनपुर के मजरा बाकरगंज निवासी अशरफ (23) सीमेंट उतारने के लिए सुल्तानापुर तंबौर गया हुआ था। सीमेंट उतारकर वापस आते समय रास्ते में नगर के ठठेरी टोला निवासी वसीम व अन्य साथी उसको बुलाकर वापस ले गए थे। चौका बैरियर के पास उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तंबौर पुलिस ने शव को लावारिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का कहना है, पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि लड़के का एक्सीडेंट हो गया है।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तंबौर पुलिस को तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट न लिखे जाने पर मामला उग्र हो गया। शव पीएम के बाद लहरपुर पहुंचा तो लोग भारी संख्या में एकत्र होकर ग्राम नेवादा के निकट रोड जाम करने का प्रयास करने लगे। लहरपुर पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए भारी पुलिस बल बुलवा लिया। मौके पर पहुंचे सीओ राजू कुमार शाव कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने मृतकों के परिजनों को बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें